21 मार्च को सरहुल पर शहर में निकाली जायेगी आकर्षक झांकी

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 18 Mar 2026 6:22 PM

विज्ञापन

कला एवं संस्कृति विभाग मंत्री अरुण शंकर प्रसाद करेंगे उद्घाटन

विज्ञापन

कला एवं संस्कृति विभाग मंत्री अरुण शंकर प्रसाद करेंगे उद्घाटन पूर्णिया. पूर्णिया में 21 मार्च को सरहुल बाहा पूजा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा. यह महोत्सव बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गिरजा चौक राजेंद्र बाल उद्यान में आयोजित होगा. महोत्सव की तैयारी को लेकर राजेंद्र बाल उद्यान के पास स्थित आदिवासी विकास परिषद भवन में विधायक विजय खेमका की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में महोत्सव की रूपरेखा एवं व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, एक दिवसीय सरहुल बाहा पूजा महोत्सव के तहत जनता चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. यह यात्रा राजेंद्र बाल उद्यान तक गाजे बाजे के साथ पहुंचेगी जहां प्रकृति पूजा, आदिवासी पारंपरिक नृत्यगान, नामी गामी कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाप्रसाद वितरण, महोत्सव का उद्घाटन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. विधायक ने कहा सरहुल महोत्सव का उद्घाटन बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग मंत्री अरुण शंकर प्रसाद द्वारा किया जाएगा. इस अवसर मुख्य अतिथि मंत्री लेशी सिंह एवं अतिथि कटोरिया के विधायक पूरन लाल टुडू, बिहार राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष शैलेंद्र गढ़वाल, वनवासी कल्याण आश्रम के प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर मुर्मू , आदिवसी विकास परिषद के प्रदेश अधिकारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे. विधायक ने कहा एनडीए सरकार में जहां एक ओर बिहार विकास के रफ्तार में लगातार आगे बढ़ रहा है वही दूसरी ओर लोककला, संस्कृति, परंपरा, महापुरषों की याद और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए महोत्सव को बढ़ावा भी दे रही है.बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, राजनीतिक प्रतिनिधि, पूजा महोत्सव स्वागत समिति एवं आदिवासी विकास परिषद के सदस्यों सहित वेंडर्स ने भाग लिया.प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, मेडिकल टीम एवं विधि व्यवस्था तथा सरहुल महोत्सव की अलग अलग व्यवस्था संबंधित विषयों के कार्य को सुनिश्चित किया. पूजा स्वागत समिति के अध्यक्ष माया राम उरांव ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन