पगला गांव से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Updated:
विज्ञापन
पगला गांव से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल

भेजा गया जेल

विज्ञापन

बैसा. रौटा थानाक्षेत्र के पगला गांव में एक विशेष छापेमारी अभियान के तहत पुलिस ने गंभीर धाराओं में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. रौटा थाना कांड संख्या 168/25 के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने पगला गांव निवासी अरबाज को गिरफ्तार किया है. रौटा थानाध्यक्ष कुमार कुणाल किशोर ने बताया कि अरबाज पर मामला दर्ज है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस लगातार उसकी निगरानी कर रही थी. अंततः पगला गांव में छिपे होने की सूचना पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर बनी हुई है. उन्होंने कहा कि पुलिस अपराध पर नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है. गिरफ्तार अभियुक्त को पूछताछ के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन