श्रीनगर में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, अररिया की महिला समेत दो गंभीर घायल

दो मोटरसाइकिल की हुए आमने-सामने की टक्कर में एक महिला एक पुरुष गंभीर रूप से घायल इलाज के लिए रेफर | Prabhat Khabar Network
पूर्णिया के श्रीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में अररिया के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया है.
पूर्णिया के श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्णिया-श्रीनगर मार्ग पर जगेली पंचायत के तारानगर गांव मोड़ के समीप बुधवार सुबह दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में अररिया की एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को श्रीनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है.
जानकारी के अनुसार अररिया जिले के चिकनी गेययारी गांव निवासी मोहम्मद अफरोज अपनी मौसी नूरफुल खातून के साथ पूर्णिया के एक गांव से लौट रहे थे. इसी दौरान तारानगर गांव मोड़ के पास श्रीनगर की ओर से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई.
हादसे में मोहम्मद अफरोज और उनकी मौसी नूरफुल खातून गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










