गुलाबबाग मंडी में मक्का फिर हुआ महंगा, निचली क्वालिटी के भाव में 10 रुपये की बढ़त

Updated:
विज्ञापन
गुलाबबाग मंडी | Prabhat Khabar Network

गुलाबबाग मंडी | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया के गुलाबबाग मंडी में मक्का की कीमतों में उछाल आया है. निचली क्वालिटी के मक्का के भाव में ₹10 की बढ़ोतरी हुई है, जबकि सुपर क्वालिटी स्थिर है. कारोबारी विदेशी मांग बढ़ने की उम्मीद जता रहे हैं, जिससे कीमतों में और वृद्धि की संभावना है.

विज्ञापन

पूर्णिया के गुलाबबाग स्थित जूट एवं गल्ला मंडी में मंगलवार को मक्का के भाव में तेजी का रुख बरकरार रहा. निचली क्वालिटी के मक्का के दाम में प्रति क्विंटल 10 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि सुपर क्वालिटी का भाव स्थिर रहा. बाजार में तेजी के कारण मक्का की बिकवाली भी जोर पकड़ रही है. वहीं मंडी में आवक पहले की तुलना में अधिक बनी हुई है.

कारोबारी रंजीत कुमार ने बताया कि रैक लगने के कारण फिलहाल निचली क्वालिटी के मक्का के भाव में तेजी आई है, जबकि सुपर क्वालिटी का मक्का स्थिर बना हुआ है. कारोबारियों का कहना है कि जल्द ही विदेशी मांग बढ़ने की संभावना है, जिससे मक्का के दाम में और तेजी आ सकती है.

मंगलवार को गुलाबबाग मंडी में मक्का का भाव 2,190 रुपये से 2,300 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा.

गुलाबबाग मंडी का बाजार भाव (प्रति क्विंटल)

जिंसन्यूनतम (रु.)अधिकतम (रु.)
जूट बॉटम16,00017,000
जूट बी बॉटम14,00015,000
मक्का2,1902,300
गेहूं2,4702,500
चावल मंसूरी3,2503,425
चावल अरवा मोटा3,0503,250
चावल बासमती12,50013,000
मसूर दाल5,5506,750
मूंग दाल9,5409,600
अरहर दाल10,60014,500
चना दाल5,5506,600
गोटा चना6,2006,400
गोटा मूंग8,0009,000
काली सरसों7,0007,500
पीली सरसों7,3007,800


विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन