अमौर में भीषण आग से लाखों की संपत्ति राख, ई-रिक्शा, बाइक और चार बकरियां जलीं

Author Sunil Kumar|Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

जले घर को देखते जनप्रतिनिधियों व् अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड में भीषण आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई. ई-रिक्शा, बाइक, बकरियों के साथ-साथ घरों का अनाज और जरूरी सामान भी नष्ट हो गए. पीड़ित परिवारों के सामने अब रहने और खाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है.

विज्ञापन

पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड अंतर्गत आमगाछी पंचायत के वार्ड संख्या 4 स्थित घाट टोला हक्का गांव में अचानक लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी. आग की चपेट में आने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई. एक ई-रिक्शा, एक मोटरसाइकिल, चार बकरियां और घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गए, जबकि एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई.

विज्ञापन

स्थानीय मुखिया मोहम्मद सनव्वर आलम और सरपंच अनीस रहमान ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने का मौका नहीं मिला. देखते ही देखते आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया. घरों के बाहर और अंदर रखे वाहन, मवेशी तथा अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गए.

इस हादसे में अफजल, अफरोज और हल्सनिया के परिवार सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं. पीड़ित परिवारों के घरों में रखा अनाज, कपड़े, जरूरी दस्तावेज, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया. इससे उनके सामने रहने और भोजन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है.

घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. समय रहते आग बुझा लिए जाने से आसपास के अन्य घरों को सुरक्षित बचा लिया गया.

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने अंचल प्रशासन से घटनास्थल का जल्द निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधानों के अनुसार राहत सामग्री और उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन