जिले में पशुपालन विभान ने शुरू किया पीपीआर वैक्सीनेशन अभियान
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :26 Feb 2025 5:52 PM (IST)
विज्ञापन

जिले के साढ़े पांच लाख बकरियों को लगाए जायेंगे टीके
विज्ञापन
– जिले के साढ़े पांच लाख बकरियों को लगाए जायेंगे टीके
– लगाए गये हैं तीन सौ टीकाकर्मी
पूर्णिया. पशुपालन विभाग द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में बकरियों में पीपीआर रोग के खिलाफ टीकाकारण अभियान की शुरुआत हो चुकी है. 15 दिनों तक चलने वाले इस पीपीआर टीकाकरण को लेकर टीकाकर्मी प्रत्येक पंचायत के सभी गांव में जाकर सभी बकरियों का टीकाकरण करेंगे. इस अभियान में जिले के लगभग साढ़े पांच लाख बकरियों को टीके लगाए जाएंगे. बकरियों के टीकाकरण की सारी जानकारी ऑनलाइन अपलोड करने के समय पशुपालकों को उनके मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी डालकर टीकाकरण की पुष्टि की जायेगी. इसके लिए पूरे जिले में लगभग तीन सौ टीकार्मियों को लगाया गया है. वहीं टीकों को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड चेन और आइस बॉक्स की व्यवस्था की गयी है.बकरियों के लिए जानलेवा है यह रोग
जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर आज़ाद ने बताया कि बकरियों में पीपीआर रोग बेहद खतरनाक माना जाता है. यह एक अत्यधिक संक्रामक वायरल और जानलेवा रोग है और इसका संक्रमण तेजी से फैलता है साथ ही अन्य स्वस्थ बकरियों को भी अपनी गिरफ्त में ले लेता है. इसे बकरी के प्लेग के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने यह भी बताया कि अगर बकरी पालक किसान सभी बकरियों को पीपीआर का टीका लगवा लेते हैं तो इस गंभीर रोग से वे अगले तीन वर्षों तक के लिए सुरक्षित हो जाती हैं. दूसरी बार उन्हें तीन साल के बाद इसके टीके लगवाने की जरुरत होती है. पीपीआर के लिए कोई विशिष्ट उपचार नहीं है, लेकिन टीकाकरण प्रभावी है.रोग के लक्षण
– अचानक बुखार आना- आंख और नाक बहना – मुंह में घाव हो जाना – गंभीर निमोनिया और दस्त- गर्भपातबोले पशु चिकित्सा पदाधिकारी
पीपीआर का टीका बकरियों की चमड़ी में दी जाती है. जिले में कुल 5 लाख 49 हजार 9 सौ बकरियों का टीकाकरण किया जाना है. टीकाकर्मियों को गांव में बकरियों के झुण्ड को इकट्ठा कर वाईल खोलने के दो घंटे के अन्दर अधिकतर टीकाकरण करने के निर्देश दिए गये हैं. साथ ही प्रचार प्रसार के माध्यम से भी पशुपालकों को जागरूक किया जा रहा है. डॉ. चंद्रशेखर आज़ाद, जिला पशुपालन पदाधिकारीडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










