उपमुख्यमंत्री से मिलकर वीसी ने विवि की उपलब्धियों की दी जानकारी

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 26 Mar 2026 6:55 PM

विज्ञापन

पूर्णिया विश्वविद्यालय

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानन्द सिंह ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर कुलपति ने उपमुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिवादन किया. मुलाकात के दौरान कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने पूर्णिया विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी उपमुख्यमंत्री को दी. उन्होंने विश्वविद्यालय में हो रहे नवाचारों सुधारात्मक प्रयासों तथा भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला. उपमुख्यमंत्री ने इन सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और विश्वविद्यालय की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया. कुलपति ने विशेष रूप से यह जानकारी दी कि पूर्णिया विश्वविद्यालय समर्थ पोर्टल को लागू करने वाला राज्य का पहला विश्वविद्यालय है. इस उपलब्धि को जानकर उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की. इस शिष्टाचार भेंट से विश्वविद्यालय के विकासात्मक प्रयासों को नई दिशा मिलने की आशा व्यक्त की गई.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन