मक्के के खेत में मिला अज्ञात वृद्ध का शव, पुलिस ने करायी एफएसएल जांच

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 22 Mar 2026 6:52 PM

विज्ञापन

पुलिस ने करायी एफएसएल जांच

विज्ञापन

भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत शहीदगंज पंचायत के लतामबाड़ी चुनियाई बहियार में रविवार को मक्के के खेत से एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, शनिवार को हुई तेज बारिश के कारण मक्के के खेतों में पानी भर गया था. रविवार सुबह जब ग्रामीण खेत से पानी निकालने पहुंचे, तो उन्होंने बीच खेत में एक वृद्ध व्यक्ति का शव पड़ा देखा. शव देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना भवानीपुर थाना को दी गई. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, अवर निरीक्षक विकास कुमार, सत्येंद्र नारायण सिंह एवं सअनि सुभाष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शव को खेत से बाहर निकालकर गांव तक पहुंचाया. इसके बाद शव को पहचान के लिए लतामबाड़ी महताब चौक के पास लगभग एक घंटे तक रखा गया, लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की. घटना की गंभीरता को देखते हुए कटिहार से एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और उन्हें जांच के लिए अपने साथ ले गई. बाद में पुलिसआवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेजने की तैयारी में जुट गयी.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन