ePaper

योजनाओं की भौतिक स्थिति जानने आंगनबाड़ी के लाभुकों के घर पहुंची यूनिसेफ की टीम

Updated at : 22 Jul 2024 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
योजनाओं की भौतिक स्थिति जानने आंगनबाड़ी के लाभुकों के घर पहुंची यूनिसेफ की टीम

प्रखंड के दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण राज्य , जिलास्तरीय और आईसीडीएस टीम ने किया.

विज्ञापन

बायसी. प्रखंड के दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण राज्य , जिलास्तरीय और आईसीडीएस टीम ने किया .सर्वप्रथम हरिनतोड़ पंचायत के हरेरामपुर गांव के केंद्र संख्या 102 में होम विजिट किया गया . यूनिसेफ टीम ने दो लाभुकों के घर जाकर पूछताछ की . आंगनबाड़ी केंद्र में प्रदत्त सुविधा का लाभ मिल रहा है या नहीं, उनकी हर समस्या से रूबरू हुए. केंद्र में जाकर बच्चों से मिलकर बच्चों की हर गतिविधि को देखा . बच्चों को पांच-पांच की टोली में बांट कई तरह की गतिविधि भी करायी.. बच्चों को हाथ धोने के लिए भी बताया गया . उसके बाद पूरी टीम केंद्र संख्या 226 पर पहुंची और वहां पर माता बैठक की . बैठक में महिलाओं को आईसीडीएस से 6 तरह की सेवा, स्कूल पूर्व शिक्षा , टीकाकरण ,संदर्भ सेवाएं , स्वास्थ्य एवं पोषण शिक्षा , पूरक पोषाहार सभी चीजों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की . इनके अलावा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में भी चर्चा की .प्रत्येक माह के 7 तारीख को गोद भराई ,19 तारीख को अन्नप्राशन, 14 तारीख को ईसीसी जैसे कार्यक्रम का लाभ केंद्र में दिया जा रहा है या नहीं , इसकी भी पड़ताल की . इस मौके पर बाल विकास प्रखंड परियोजना पदाधिकारी उषा किरण, प्रखंड समन्वयक मोहम्मद आरफीन, अदीब बसर,अशोक यादव समेत यूनिसेफ की टीम मौजूद थी .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन