धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल में मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा

Published by :ARUN KUMAR
Published at :23 Apr 2026 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल में मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा की प्रभारी उपाधीक्षक डा. नेहा भारती को अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में अल्ट्रासाउण्ड निबंधन का प्रमाण पत्र निर्गत किया. ज्ञातव्य हो कि 08 अप्रैल को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में अल्ट्रासाउण्ड निबंधन के लिए गठित जिला सलाहकार समिति की बैठक में अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में अल्ट्रासाउण्ड की सुविधा प्रारम्भ करने का अनुमोदन दिया गया था.विगत कई माह से मशीन उपलब्ध होने के उपरांत भी अनुमंडल अस्पताल धमदाहा के आम नागरिकों को अल्ट्रासाउण्ड की सुविधा नहीं मिल रही थी.अनुमंडल अस्पताल धमदाहा का निबंधन प्राप्त होने के उपरांत अब आम नागरिकों को अल्ट्रासाउण्ड सुविधा आसानी से मिलेगी. साथ ही साथ चिकित्सकों को गर्भवती महिलाओं की जांच एवं ईलाज में सुविधा होगी.

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन