सांसद अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने से बचें : भाजपा

पूर्णिया
पूर्णिया. महिलाओं को लेकर पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के कथित बयान पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होने जारी एक बयान में कहा है कि महिलाओं के प्रति इस प्रकार की टिप्पणी न केवल अत्यंत शर्मनाक है, बल्कि यह समाज की मर्यादा और संस्कारों पर सीधा आघात है. उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारे समाज की आधारशिला हैं. उनके सम्मान और गरिमा की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है. इस तरह के बयान किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकते.भाजपा नेता ने कहा कि सांसद को अपने इस बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए और भविष्य में इस तरह की अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने से बचें. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इस दिशा में मजबूती से कार्य करती रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




