युवाओं के लिए आज भी प्रेरणा है वीर कुंवर सिंह की वीरता : खेमका

Published by :AKHILESH CHANDRA
Published at :23 Apr 2026 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
युवाओं के लिए आज भी प्रेरणा है वीर कुंवर सिंह की वीरता : खेमका

बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधायक ने किया नमन

विज्ञापन

बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधायक ने किया नमन

पूर्णिया. पूर्णिया शहर के आरएन साह चौक स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक पर विधायक विजय खेमका ने स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम महान सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. सन 1857 में 23 अप्रैल को अंग्रेजों के सैनिकों को हराकर मातृ भूमि की रक्षा करने वाले बिहार के सपूत बाबू वीर कुवर सिंह जी की याद में विजयोत्सव के अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, स्मारक समिति के सदस्य और स्थानीय नागरिकों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये. इस अवसर पर विधायक श्री खेमका ने कहा कि 80 वर्ष की आयु में भी वीर कुंवर सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ अद्भुत साहस और वीरता का परिचय दिया, जो आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा है. उन्होंने कहा कि स्मारक का सौंदर्यीकरण विधायक निधि से कराया गया है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके सौर्य एवं अदम्य साहस तथा मातृभूमि के समर्पण को याद रखें. स्वतंत्रता आंदोलन में नारी शक्ति की शहादत को याद कर विधायक श्री खेमका ने मातृशक्ति और नारी सम्मान के मुद्दे पर महागठबंधन के नेताओं पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे ऐतिहासिक बिल को गिराने का काम महागठबंधन द्वारा किया गया जो देश की मातृशक्ति का घोर अपमान है. उन्होंने कहा परिवारवाद,तुस्टीकरण और भ्र्ष्टाचार में लिप्त महागठबंधन के नेताओं द्वारा महिलाओं पर दिए गए विवादित और अपमानजनक बयान उनकी ओछी और घृणित मानसिकता को दर्शाता हैं. ऐसे नेताओं को देश की मातृशक्ति कभी माफ नहीं करेगी. विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नारी सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है. आने वाले समय में महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होकर देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएंगी. कार्यक्रम में संघ के नेता दिनकर स्नेही, गोपाल शर्मा, अर्जुन कुमार तिवारी, पीयूष कुमार सिंह, भाजपा नेता गोपाल सिन्हा, मिथिलेश पोद्दार, सोनू सिंह, उपेंद्र महलदार, नरेन्द्र कुमार सिंह, अरुण कुमार वर्मा, अजित सिन्हा, सम्राट कुमार समेत बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे.

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन