सड़क हादसों में दो युवक की मौत पर सांसद ने जताया शोक, की आर्थिक मदद

की आर्थिक मदद
पूर्णिया. पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में युवाओं की असामयिक मौत से इलाके में शोक की लहर है. इस बीच पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने दोनों पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया.पहली घटना मधुबनी मोलवी टोला, वार्ड संख्या 16 की है, जहां अफसाना खातून के 18 वर्षीय पुत्र शाहबाज अली की इंदिरा गांधी स्टेडियम के समीप सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. घटना से पूरा परिवार सदमे में है. सांसद पप्पू यादव स्वयं मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने अपनी ओर से ₹10,000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की, ताकि परिवार को इस कठिन समय में कुछ सहारा मिल सके.वहीं दूसरी घटना बेलौरी वार्ड संख्या 44 की है, जहां सुकुमार दास के पुत्र सुमन कुमार दास का भी सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया. इस घटना पर भी सांसद पप्पू यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज के लिए बेहद पीड़ादायक है. उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.इस मौके पर प्रतिनिधि बबलू भगत, नगर प्रतिनिधि वैश खान सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, संजय सिंह, सुडु यादव, सुदर्शन दास, अरुण यादव, अलिफेसल जुगनू, मो राजू, चन्द्र कुमार यादव, करन यादव, शंकर सहनी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




