Purnea पिकअप-बाइक टक्कर में दो घायल
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 27 Apr 2026 12:08 PM
पूर्णिया के बनमनखी प्रखंड के काझीहृदय नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 में रविवार के देर रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया.
बनमनखी (पूर्णिया ) से रामदेव की रिपोर्ट Purnea News : पूर्णिया के बनमनखी प्रखंड के काझीहृदय नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 11 में रविवार के देर रात्रि एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया.आदिवासी टोला पुल के समीप काझी की ओर से बनमनखी आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी.हादसे के समय मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार थे. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े. घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा भी घायल बताया जा रहा है.स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को उठाया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से घायल युवक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है.घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप गाड़ी तेज रफ्तार में थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह हादसा हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










