हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, करंट से दो मवेशी की मौत
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 03 Jan 2026 7:04 PM
भवानीपुर
भवानीपुर. बड़हरी ग्राम के वार्ड संख्या 9 में शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब 11 हजार वोल्ट का हाई टेंशन बिजली तार अचानक टूटकर जमीन पर गिर पड़ा .हादसे में बड़हरी गांव निवासी कारेलाल मंडल पिता सोहन मंडल की दो भैंस की मौके पर ही करंट लगने से मौत हो गई. बताया गया कि दोनों भैंसें पुल के पास बंधी हुई थीं. इसी दौरान ऊपर से बिजली का जर्जर तार टूटकर नीचे गिरा और उसकी चपेट में आने से दोनों पशुओं ने दम तोड़ दिया. इस घटना से पशुपालक को हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि जर्जर तारों को लेकर बिजली विभाग को कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं करायी गई. यदि पहले ही कार्रवाई होती तो इस हादसे को टाला जा सकता था. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद करायी. इधर, भैंसों की मौत से पीड़ित परिवार गम में डूबा है. पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










