महत्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी के आगमन की तैयारी जोरों पर

Updated:
विज्ञापन
महत्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी के आगमन की तैयारी जोरों पर

महत्मा गांधी के प्रपौत्र

विज्ञापन

पूर्णिया. महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी के आगामी 17 जुलाई को पूर्णिया आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर है. श्री गांधी कल पूर्णिया में समाजवादियों, गांधीवादियों एवं अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे. उक्त सम्बन्ध में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के संयोजक प्रो आलोक कुमार ने कहा कि तुषार गांधी प्रातः 9 बजे गांधी सदन लाइन बाजार में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. 9:30 बजे फणीश्वरनाथ रेणु की प्रतिमा पर, 9:45 बजे वैद्यनाथ कल्याण छात्रावास में अंबेडकर जी की प्रतिमा पर और 10 बजे जय प्रकाश सेवा संस्थान में लोकनायक जयप्रकाश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. वे जयप्रकाश सेवा संस्थान से 10:30 बजे से पदयात्रा करते हुए कला भवन पहुचेंगे और जहाँ उनका संबोधन का कार्यक्रम निर्धारित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन