एचआइवी संक्रमितों की पहचान व उपचार को ले आजीविका समूह को दिया गया प्रशिक्षण

Updated at : 27 Mar 2026 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
एचआइवी संक्रमितों की पहचान व उपचार को ले आजीविका समूह को दिया गया प्रशिक्षण

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. एचआईवी एड्स से ग्रसित मरीजों की समय पर पहचान और उन्हें नजदीकी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए जिले के राष्ट्रीय शहरी आजीविका समूह के सदस्यों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एएनएम स्कूल में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने की. इस दौरान आजीविका समूह के सदस्यों को एचआईवी एड्स ग्रसित लोगों की पहचान करते हुए नजदीकी अस्पताल में चिकित्सकों से जांच और आजीवन आवश्यक उपचार का लाभ उठाने की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षण में स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि लोग किन किन कारणों से एचआईवी संक्रमित हो जाते हैं और स्वास्थ्य केंद्रों पर किस स्वास्थ्य उपचार का लाभ लेकर लोग खुद को नियंत्रण में रख सकते हैं. सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने कहा कि किसी भी एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाने से, रक्त संदूषण से, सुईयों का साझा करने से या ग्रसित महिला से जन्म लेने वाले शिशु को यह संक्रमण हो सकता है. ऐसे लोगों को सुरक्षित रखने तथा एचआईवी ग्रसित मरीजों के उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रखी जाती है. ग्रसित मरीजों द्वारा समय पर नजदीकी अस्पताल में जांच कराने, नियमित उपचार सुविधा का लाभ उठाने से लोग एचआईवी एड्स को नियंत्रित रखते हुए स्वस्थ जीवन का लाभ आसानी से उठा सकते हैं. इस मौके पर जिला संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी सह जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ मो तनवीर हैदर, विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ दिनेश कुमार, सोशल वेलफेयर संगठन के कार्यक्रम प्रबंधक संजीव कुमार सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

SATYENDRA SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन