राज्यस्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में अव्वल अंजली व प्रियांशु हए सम्मानित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Oct 2024 6:31 PM
उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कोढ़ेली
डगरूआ. प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कोढ़ेली की नवम वर्ग की छात्रा अंजलि एवं वर्ग सप्तम के छात्र प्रियांशु के राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम एवं दूसरे स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल एव जिले का नाम रौशन किया है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अल्ताफ अहमद खां ने विद्यालय की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित होकर दोनों बच्चों को पुरस्कृत कर इनका उत्साहवर्धन किया. इस बाबत विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुबोध सुबोध कुमार पासवान ने बताया कि वर्ग नवम की छात्रा अंजली कुमारी के गाइड शिक्षक संतोष कुमा और वर्ग सप्तम के छात्र प्रियांशु कुमार की गाइड शिक्षिका उन्नति गुप्ता थी. इस मौके पर विजय कुमार,प्रमोद कुमार चौधरी,सत्येंद्र कुमार,राहुल कुमार,पंकज कुमार,तेजीलूररहमान,अनिल कुमार हरि नंदन विश्वास,गीतांजली कुमारी,उन्नत गुप्ता,कुमारी पिंकी,भारती,सत्यम राय,स्वीटी कुमारी,श्रुति सुमन,सुशीला हेम्ब्रम,मो अगहज आदि उपस्थित थे. फोटो. 6 पूर्णिया 26- विद्यालय में आयोजित समारोह में उपस्थित बीईओ व अन्य
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










