PURNIA आज का दर्शन : माता पूरणदेवी के दर्शन से होती है पूर्णियावासियों की सुबह की शुरुआत
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से करीब आठ किमी. दूर शहर के पूर्णिया सिटी स्थित मां पूरणदेवी मंदिर पूरे प्रमंडल के लोगों की श्रद्धा व आस्था का केन्द्र है.
विज्ञापन
पूर्णिया से अखिलेश चंद्रा :
जिला मुख्यालय से करीब आठ किमी. दूर शहर के पूर्णिया सिटी स्थित मां पूरणदेवी मंदिर पूरे प्रमंडल के लोगों की श्रद्धा व आस्था का केन्द्र है. इतना ही नहीं, पड़ोसी देश नेपाल और पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और देवी दर्शन कर चढावा चढाते हैं. यह अत्यंत प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर है जहां 10 महाविद्याओं का वास माना जाता है. एक जमाने में पूर्ण अरण्य से आच्छादित पूर्णिया की इस धरती पर अवस्थित पुरणदेवी मंदिर को वन देवी भी कहा जाता था. वैसे, आज भी आस पास पुराने पेड़-पौधे इस बात का अहसास दिलाते हैं. ऐसा कहा जाता है कि माता पुरणदेवी के नाम से ही इस शहर का नाम पूर्णिया हुआ. इस लिहाज से यह पूर्णिया की पहचान है जिसका इतिहास सात सौ साल पुराना बताया गया है. मंदिर के प्रति पूर्णियावासियों की आस्था इतनी है कि दिन चाहे कोई हो, हर कोई सुबह की शुरुआत माता पूरणदेवी के दर्शन से ही करना चाहता है. सुबह 7 बजे और शाम 6 बजे आरती में भक्तों की भीड़ हर रोज उमड़ती है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










