आज इन इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Updated at : 31 May 2024 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
Purnia University

सुबह 9 से लेकर दिन के 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

विज्ञापन

पूर्णिया. शनिवार को शहर के करीब एक दर्जन मोहल्ले में तीन घन्टे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. जानकारी देते हुए विद्युत कंपनी के सहायक अभियंता शहरी क्षेत्र के रोहित कौशिक ने बताया कि शनिवार को सुबह 9 से लेकर दिन के 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. उन्होंने बताया कि शनिवार को मधुबनी पीएसएस से 11 केवी फीडर नंबर-1, फीडर-2, फीडर-3 और ट्रांसपोर्ट कार्यालय, कोर्ट परिसर के समीप अत्यावश्यक मेंटेनेंस कार्य एवं पेड़ की डाल की काट छांट को लेकर शटडाउन में रहेंगे जिससे कोर्ट परिसर, कलेक्टरेट, कला भवन, एसबीआई , थाना चौक, हाउसिंग कॉलोनी, शास्त्री नगर, सिपाही टोला के आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. सहायक अभियंता श्री कौशिक ने उक्त क्षेत्र के सभी बिजली उपभोक्ताओं से आवश्यकतानुसार प्रबंध करने का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन