हरदा रेड लाइट एरिया से पटना व मुजफ्फरपुर की तीन नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 09 Aug 2025 7:04 PM

विज्ञापन

हरदा बाजार के रेड लाइट एरिया से पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया. मुक्त करायी गयी लड़कियों से जबरन देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था.

विज्ञापन

पुलिस की छापेमारी के दौरान पांच महिला समेत 14 धंधेबाज पकड़े गये

पूर्णिया. हरदा बाजार के रेड लाइट एरिया से पुलिस ने तीन नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया. मुक्त करायी गयी लड़कियों से जबरन देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था. इस मामले में पांच महिला समेत कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया. शनिवार को मरंगा थाना में एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के थाना रंगली के वादी कमल छेत्री को गुप्त सूचना मिली कि मरंगा थानान्तर्गत हरदा बाजार के एनएच 31 के बगल में लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है. सूचना के बाद उनके द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम व पुलिस उपाधीक्षक, ट्रैफिक के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. गठित छापेमारी दल हरदा बाजार के निकट पहुंची, तो चकलाघर चला रहे पुरुष व महिला घर से निकल कर भागने लगे, जिन्हें सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. छापेमारी दल के द्वारा उस स्थान से 05 महिला सहित कुल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा चकलाघर से तीन नाबालिग पीड़िता को भी मुक्त कराया गया. इनमें एक मुजफ्फरपुर, एक पटना व एक हरदा की रहनेवाली है. गिरफ्तार अभियुक्तों में मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना के गौशाला चौक का मो शमीम, कटिहार जिले के टिकटिक पाड़ा थाना बरारी का नजरुल हक व पोठिया थाना के सिमरिया का शिवम कुमार, सुनील कुमार, सिमरिया रानी का मनीष कुमार, मुफस्सिल थाना के हाजीपुर आम टोला का मो महबूब आलम, मरंगा थाना के हरदा बाजार का रवि आलम, हरदा बस्ती का संजय साह और हरदा बाजार का शंभू आलम के अलावे पांच महिला शामिल है. छापेमारी दल में साइबर क्राइम डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर, ट्रैफिक डीएसपी कौशल किशोर कमल, मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह, साइबर थाना के पुअनि गीतांजली सिंह, मरंगा थाना के सअनि रंजन कुमार आदि शामिल थे. देह व्यापार के रोकथाम के लिए एसपी ने आम लोगों से अपील की है कि जिनके इलाके में देह व्यापार हो रहा हो, इसकी सूचना पुलिस को दें.

धंधे में और लोगों के आ रहे हैं नाम

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शंभू आलम पूर्व में भी देह व्यापार मामले में जेल गया था और जेल से बाहर आने के बाद फिर इस धंधे में शामिल हो गया. उन्होंने बताया कि रेस्क्यू किये गये तीन नाबालिग लड़कियों की काउंसिलिंग की जा रही है. लड़कियों के बयान के बाद गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पॉस्को एक्ट भी लगाया जायेगा. जबरन देह व्यापार के धंधे में और भी लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी होगी.

छापेमारी के दौरान मोबाइल व नगद रुपये बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने उपयोग किया गया 15 पीस कडोम, बिना उपयोग किया गया 12 पैकेट कंडोम, 6 मोबाइल व 6200 रुपये नकद बरामद किया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराने की बात को स्वीकार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन