बेलका में जमीन विवाद में दंपती समेत तीन घायल

रड और कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया
अमौर. थानाक्षेत्र के दलमालपुर पंचायत के बेलका गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट में दंपती सहित तीन घायल हो गये. पीड़ित अशोक कुमार विश्वास ने बताया कि बेलका मौजा में 1.20 डी जमीन मेरे पास खतियान है. इसमे से कुछ हिस्से में बांस लगा हुआ है और कुछ हिस्से में घर बना हुआ है. बांस लगे हुए हिस्से में बगल के ही दर्जनों लोग ने जेसीबी मशीन व अन्य औजार के साथ जबरन बांस उखाड़ने और काटने लगे .जब इसका पता हमलोग को चला तो हम बांस काटने से मना किए तो वे लोग हमपर लोहे का रड और कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया. इससे मेरा सर फट गया और सर से खून बहने लगा. हमको बचाने आये मेरे भाई भोलाई विश्वास एवं भाभी के सिर फोड़ दिया. तब तक हम बेहोश होकर नीचे गिर गए. स्थानीय लोग हमें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमौर लाये जहां प्राथमिक इलाज करने के बाद हम सभी को पूर्णिया रेफर कर दिया. फोटो. 1 पूर्णिया 9- जमीन विवाद में घायल
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




