आग से तीन घर जले, मवेशी समेत लाखों का हुआ नुकसान

मवेशी समेत लाखों का हुआ नुकसान
प्रतिनिधि,कसबा. कसबा थाना क्षेत्र के सब्दलपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक के आलमपुर गांव में अचानक लगी आग ने तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में दो मवेशी व एक बकरी समेत लाखों की सामग्री जल गयी. इधर, घटना की सूचना मिलते ही सीओ रीता कुमारी के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया. वही सीओ ने बताया कि राजस्व कर्मचारी के जांच प्रतिवेदन के तहत पीड़ित परिजनों को सरकारी मुआवजा राशि दी जाएगी. घटना की जानकारी देते हुए आलमपुर निवासी मो जाबुल ने बताया कि घर में अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते मेरे भाई मो एनूल व मो जमील के घर को आग ने अपनी चपेट में ले लिया. कुल मिलाकर तीन घर, दो मवेशी व एक बकरी समेत लाखों की सामग्री जलकर राख हो गयी . स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका. फोटो. 22 पूर्णिया 25- आग लगने से जला घर
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










