मध्य विद्यालय देवरी में ताला तोड़कर चोरी

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 17 Oct 2025 7:56 PM

विज्ञापन

बीकोठी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बीकोठी. प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय देवरी में कार्यालय एवं वर्ग कक्ष का ताला तोड़ 12 सीलिंग पंखा सहित अन्य उपस्करों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार वर्मा ने बड़हराकोठी थाना में आवेदन दिया. चोरी की घटना 16 अक्टूबर की रात्रि की बतायी गयी. आवेदन में प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार वर्मा ने बताया है कि इससे पूर्व भी घटना हुई थी जिसका कांड संख्या 269/2024 है. इस संबंध में बड़हरा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आवेदन मिलते ही जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है.जांचोपरांत मामला दर्ज कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन