बनमनखी में प्रेम प्रसंग में हुई थी महिला की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 23 May 2026 6:08 PM

विज्ञापन

आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया के बनमनखी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिपुरमादी बिकोदर टोला में में 20 मई की रात हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने उदभेदन कर दिया है. इसके साथ ही महिला के कथित प्रेमी मो सहाद जानकीनगर निवासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. शनिवार को पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने इस पूरे मामले पर प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा किया और बताया कि इस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग था. पत्रकारों को एसपी ने बताया कि 20 मई की रात को महिला की हत्या मारपीट कर गला दबाकर की गयी थी. घटना के बाद फोरेंसिक टीम डॉग स्कवायड ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन किया बनमनखी एसडीपीओ और एसएचओ के नेतृत्व में टीम का गठन कर घटना की तफ्तीश में पुलिस जुटी हुई थी. वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधानों की मदद से पुलिस ने मुख्य आरोपी मो. सहाद को गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने बताया कि महिला और आरोपी मो. सहाद के बीच पैसों का कुछ लेनदेन था और आपस में प्रेम प्रसंग भी था. वहीं महिला को किसी अन्य व्यक्ति से भी चक्कर था. इसी के चलते 20 मई की रात मो. सहाद ने महिला के साथ मारपीट कर गला दबाकर महिला की हत्या कर मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय बनमनखी थाना पुलिस और जिले के वरीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था और परिजनों के बयान के आधार पर जांच शुरू की थी. पुलिस की कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपी मो. सहाद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने बताया कि किस तरह शक के कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन