विधायक ने लिया सहयोग शिविर की तैयारियों का जायजा

Updated:
विज्ञापन
विधायक ने लिया सहयोग शिविर की तैयारियों का जायजा

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. विधायक विजय खेमका ने रजीगंज पंचायत में प्रस्तावित सहयोग शिविर की तैयारी का जायजा लिया और पंचायत भवन में अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ विभिन्न विभागों के आवेदनों एवं उनके निष्पादन की समीक्षा की. आगामी 2 जून को आयोजित होने वाले शिविर की तैयारी को लेकर उन्होंने प्राप्त आवेदनों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. विधायक श्री खेमका ने पंचायत भवन में कार्यरत सरकारी कर्मियों से पंचायत के सभी 13 वार्डों में व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ नागरिकों की समस्याओं से जुड़े आवेदनों को पंजीकृत करने तथा समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने भाजपा व एनडीए के कार्यकर्ताओं से भी पंचायत के टोला-मोहल्लों में जाकर लोगों को सरकारी सहयोग शिविर के प्रति जागरूक करने तथा अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को पंचायत भवन पहुंचकर आवेदन देने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया. जायजा लेने के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष पानो देवी, महामंत्री बिरेन्द्र सिंह, मनोज कुमार मोनू, शैलेन्द्र साह, सुकेश पाल, अचित मेहता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन