30 चयनित खिलाड़ी सरकारी खर्चे पर प्राप्त करेंगे प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
30 चयनित खिलाड़ी सरकारी खर्चे पर प्राप्त करेंगे प्रशिक्षण

जिले को एकलव्य एथलेटिक्स की मंजूरी मिल जाने से खेलप्रेमियों में हर्ष

विज्ञापन

जिले को एकलव्य एथलेटिक्स की मंजूरी मिल जाने से खेलप्रेमियों में हर्ष पूर्णिया. जिले को एकलव्य एथलेटिक्स की मंजूरी मिल जाने के बाद एथलेटिक्स संघ एवं खिलाड़ियों में हर्ष का माहौल है. संघ के पदाधिकारियों ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि बड़े हर्ष की बात है कि अपने जिला में एथलेटिक्स के खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल करने के लिए बिहार सरकार ने एकलव्य की स्थापना की है, जिसके लिए एथलेटिक्स संघ, खेल मंत्रालय बिहार सरकार का आभारी है. संघ का कहना है कि इसके अंतर्गत 30 चयनित खिलाड़ी सरकारी खर्चे पर सरकार द्वारा प्रति नियुक्त प्रशिक्षक द्वारा, सुबह शाम इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. एथलेटिक संघ के अध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने बताया कि एथलेटिक्स सभी खेलों की मां है, इसलिए सभी प्रकार के खिलाड़ियों को समुचित प्रशिक्षण के लिए, जिला एथलेटिक संघ आह्वन करता है, वे स्टेडियम में आकर अपने खेल में गुणवत्तापूर्ण विकास कर सकते हैं. उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों के स्वर्णिम विकास के लिए स्टेडियम के हरे भरे घास और सिंथेटिक ट्रैक पर प्रशिक्षण प्राप्त कर उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उन्हें प्रेरित करें. उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के स्टेडियम में प्रवेश के लिए उन्हें पहचान पत्र बनवाना होगा, जिसका फॉर्म स्टेडियम में प्राप्त किया जा सकता है. इसमें सभी आयु वर्ग के खिलाड़ी इसका लाभ उठा सकते हैं. जिला प्रशासन भी खेल को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है और हर संभव सहायता प्राप्त हो रहा है. इस दौरान श्री अग्रवाल ने जिले में एथलेटिक्स के उत्थान के लिए जिला खेल पदाधिकारी के सहयोग की सराहना करते हुए उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जिला एथलेटिक प्रतियोगिता का सफल आयोजन, बिहार एथलेटिक संघ के सचिव लियाकत अली की उपस्थिति में संपन्न हुआ, और अब 10 से 13 जून तक पटना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है. संघ के सचिव एमएच रहमान और सह-सचिव असद राजा का प्रयास है कि एक सशक्त खिलाड़ियों की टीम पटना के लिए तैयार हो जिससे इस वर्ष अपने जिला को अधिक से अधिक मेडल प्राप्त हो सके.

विज्ञापन
सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन