मोबाइल झपटमार को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ा, अन्य फरार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Dec 2024 5:44 PM

विज्ञापन

अन्य फरार

विज्ञापन

भवानीपुर. बलिया थाना क्षेत्र के माधवपुर पासवान टोला ढोढाय पासवान के कामत के पास एक बाइक पर सवार दो युवक ने साइकिल से जा रहे व्यक्ति से मोबाइल झपट लिया. युवक के द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा. जानकारी के अनुसार, मधेपुरा जिला के बिहारीगंज थानाक्षेत्र के कमलाकुंड निवासी शंकर शर्मा साइकिल से अपने ससुराल माधवपुर की ओर जा रहे थे. पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक ने मोबाइल झपट लिया. मोबाइल छिनते ही पीड़ित व्यक्ति ने चोर-चोर चिल्लाना शुरू किया. आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा होकर मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार युवक को धर दबोचा. मौका पाकर एक युवक फरार हो गया. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी बलिया थानाध्यक्ष अजय कुमार को मोबाइल से दी. थानाध्यक्ष कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बाइक सवार मोबाइल झपटमार को पुलिस अभिरक्षा में थाना लाये. पूछताछ में उसकी पहचान बिहारीगंज थाना अंतर्गत मंजोरा वार्ड संख्या 11 के विवेक कुमार उर्फ विक्की 25 वर्ष के रूप में हुइ. वहीं दूसरा भागने वाला मंजोरा गांव का ही 20 वर्षीय राजा सिंह बताया गया. थाना में कांड संख्या 39/24 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेज दिया गया एवं फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा. फोटो – 11 पूर्णिया 15- बाइक एवं मोबाइल के साथ गिरफ्तार झपटामार.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन