संविधान की धज्जियां उड़ा रही है विपक्षी पार्टी : संजीव सिंह

भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार संजीव कुमार सिंह मीडिया से रूबरू हुए. उन्होंने विपक्ष पर हमला बोला.
पूर्णिया. भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार संजीव कुमार सिंह मीडिया से रूबरू हुए. उन्होंने विपक्ष पर हमला बोला. जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि 12 मार्च को बजट सत्र के दौरान संसद भवन के मकर द्वार के बाहर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के लगभग 20 सांसदों द्वारा चाय-बिस्किट के साथ तथाकथित ””चाय पार्टी आयोजित करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है. संसद देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है, जिसकी गरिमा और मर्यादा बनाए रखना प्रत्येक जनप्रतिनिधि का दायित्व है, लेकिन इस घटना के माध्यम से संसद परिसर को एक प्रकार से ””पार्लियामेंट पिकनिक स्पॉट”” बनाने का प्रयास किया गया. विशेष रूप से यह भी ध्यान देने योग्य है कि लोकसभा अध्यक्ष द्वारा मकर द्वार पर किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन या गतिविधि पर स्पष्ट रोक के बावजूद विपक्षी सांसदों ने वहां बैठकर विरोध का नाटक किया, जो संसदीय नियमों और अध्यक्ष के निर्देशों की खुली अवहेलना है. विपक्ष आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा बनाये गए संविधान की धज्जियां उड़ा रही है. जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि देश में रसोई गैस की कथित किल्लत को लेकर भ्रामक प्रचार भी किया जा रहा है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के प्रत्येक नागरिक तक ऊर्जा सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. उन्होंने कहा गैस की कोई कमी नहीं है. इस मौके पर भाजपा महामंत्री पुलक राय, संजय पोद्दार, उपाध्यक्ष राजेश रंजन, मंत्री मीनाक्षी सिन्हा, कोषाध्यक्ष सुनील भंसाली, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




