नयी सरकार बुनियादी मुद्दों को दे प्राथमिकता : बिजेंद्र

Published by :SATYENDRA SINHA
Published at :17 Apr 2026 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
नयी सरकार बुनियादी मुद्दों को दे प्राथमिकता : बिजेंद्र

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. राज्य में नयी सरकार के गठन पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने शुभकामनाएं दी हैं. इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह सरकार बिहार के विकास, सुशासन, भ्रष्टाचार, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती से निभाएगी. पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा चाहती है कि बिहार में विकास हो और आम जनता की भलाई हो. श्री यादव ने कहा कि बिहार का वर्तमान परिवेश कई गंभीर चुनौतियों से घिरा हुआ है. प्राकृतिक आपदाएं, नशाखोरी (ड्रग्स) का बढ़ता प्रचलन, युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी और उद्योगों की कमी आज भी बड़ी समस्या बनी हुई है. इन मुद्दों पर ठोस और प्रभावी नीतियों की आवश्यकता है, ताकि आम जनता को वास्तविक राहत मिल सके. हम नयी सरकार से अपेक्षा करते हैं कि वह इन ज्वलंत मुद्दों को प्राथमिकता देगी और ऐसी नीतियां बनाएगी जिससे बिहार के हर वर्ग को न्याय और अवसर मिल सके. कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों पर सजग रहते हुए रचनात्मक सहयोग और आवश्यक होने पर जनआवाज़ उठाने का कार्य करती रहेगी.

विज्ञापन
SATYENDRA SINHA

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

SATYENDRA SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन