सेंट्रल जेल का अहले सुबह औचक निरीक्षण, आपत्तिजनक समान बरामद नहीं

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
सेंट्रल जेल का अहले सुबह औचक निरीक्षण, आपत्तिजनक समान बरामद नहीं

आपत्तिजनक समान बरामद नहीं

विज्ञापन

पूर्णिया. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक, स्वीटी सहरावत के निर्देश में पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया.शुक्रवार को अहले सुबह 4 बजे अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण किया गया.औचक निरीक्षण के दौरान जेल परिसर में हड़कंप मच गया.दो घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं पाया गया.निरीक्षण के क्रम में कारा परिसर एवं रसोई घर में साफ सफाई की स्थिति संतोषजनक पायी गई. बैरक में नियमित साफ सफ़ाई कराने को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.वरीय पदाधिकारियों द्वारा जेल के 36 वार्ड का निरीक्षण किया गया,इनमें 4 महिला वार्ड शामिल है.जेल अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान वे जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान समाहर्ता, विधि व्यवस्था राजकुमार गुप्ता,अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्वेताम दीक्षित,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 राजेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता नीलिमा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी पूर्णिया पूर्व एवं अंचल अधिकारी,के हाट थानाध्यक्ष उदय कुमार एवं संबंधित पदाधिकारी के अलावा काफी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल मौजूद थे.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन