रहमत व बरकत भरे माह रमजान का आगाज आज, तरावीह की नमाज शुरू
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :01 Mar 2025 6:21 PM (IST)
विज्ञापन

तरावीह की नमाज शुरू
विज्ञापन
असरदार होती है इस महीने में की गई खुदा की इबादत
इस माह इबादत करने वालों पर होती है रहमतों की बारिश
—————रमजान का मुबारक महीना मुसलमानों के लिए खास मायने रखता है. कहते हैं, इस महीने में की गई खुदा की इबादत बहुत असरदार होती है और इबादत करने वालों पर रहमतों की बारिश होती है. यह वही महीना है जब पवित्र कुरान धरती पर आया. इतिहास के आईने में भी इस माह इस्लाम में काफी अहम चीजें हुई हैं. इबादत के इस महीने में हर कोई अपनी रूह को पवित्र करने के साथ अल्लाह की इबादत में समर्पित रहता है. बुजुर्गवार कहते हैं, आदमी अपने शरीर को वश में रखता है. तरावीह और नमाज पढ़ने से बार-बार अल्लाह का जिक्र होता रहता है जिसके द्वारा इंसान का रूह पाक-साफ होता है. बुजुर्गों की मानें तो रमजान के रोजे में लोगों को अपनी गलतियों को सुधारने का मौका भी मिलता है. गलतियों के लिए तौबा करने एवं अच्छाइयों के बदले बरकत पाने के लिए भी इस महीने की इबादत का महत्व है और इस नजरिये से इन दिनों जकात देने का खासा महत्व है. इतना ही नहीं, रमजान का पाक महीना इंसान को इंसान की कद्र करना भी सिखाता है.
———————————————-चांद होते ही लोगों ने दी मुबारक, रोजे की तैयारियों में जुटे लोग
पूर्णिया. मुसलमानों का सबसे अफजल व पवित्र महीना रमजानुल मुबारक रविवार से शुरु हो रहा है. इसी के साथ रोजेदारों ने रमजान की तैयारियां तेज कर दी है. इससे पहले शनिवार को रमजान का चांद देखे जाने की खबर मिली और शनिवार से ही तमाम घरों में साफ-सफाई और पवित्रता के काम को अंतिम रुप दिया गया. सभी मुस्लिम भाई-बहन इसकी तैयारी में जुटे रहे. मुबारक महीने रमजान का चांद होते ही शनिवार की शाम बाजार में चहल-पहल तेज हो गई. लोगों ने इस मौके पर एक-दूसरे को मोबाइल, फोन व अन्य माध्यमों से माहे रमजान की मुबारकबाद दी. जिन लोगों के मोबाइल कनेक्ट नहीं हुए उन्होंने मैसेज भेजकर बधाई दी. चांद देखते ही लोगों ने परवरदिगार का शुक्रिया अदा किया फिर अल्लाह तआला से अपने तथा अपने परिजनों व सारी दुनिया की बेहतरी के लिए दुआएं की. चांद होने की खबर मिलते ही मुसलमान भाई व बहन पहले रोजे की तैयारी में जुट गए. चांद होने के बाद ही शहर के लगभग सभी मस्जिदों से इसका एलान किया गया. तमाम मस्जिदों मे दैनिक पांच वक्त नमाज के साथ-साथ तरावीह के 20 रिकाब की नमाज भी शुरू हो गई. रमजान को लेकर लोगों में काफी उत्साह है. लोगों ने अपने-अपने घरों में इफ्तार व सेहरी के समय-सारणी को चिपका दिया है. पूर्णिया समेत आसपास की तमाम मस्जिदों में तरावीह की नमाज पढ़ने के लिए लोगों की खासी तादाद जमा हो गई. महिलाओं व बच्चों ने भी तरावीह की नमाज पढ़ी. इस दौरान इफ्तार से सेहरी तक के आइटम की व्यवस्था की गई. मुस्लिम बाहुल इलाकों में देर रात तक लोगों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा.———————–
सेहरी व इफ्तारी की खरीददारी से बाजारों में रौनक
पूर्णिया. रमजान उल मुबारक जश्न ए कुरान का महीना है. इस महीने में नेकी करने वालों पर रहमत बरसती है. रविवार से यह महीना शुरू हो जाएगा और लोग रोजा रखेंगे. शहर में रमजान के बाजार भी सज गये हैं जहां लोग सेहरी और इफ्तार की खरीददारी कर रहे हैं. मगर महंगाई ने थोड़ी मुश्किलें बढ़ा दी है. रमजान के लेकर हर घर में शनिवार को इफ्तार और सेहरी के सामान जुटाए गये. इसके लिए मार्केट में भीड़ भी खूब रही . महंगाई का आलम यह है कि महंगाई के कारण चीनी और सेवई का स्वाद फीका हो गया है तो खजुर की मिठास भी कम हो गई है. सेव, नारंगी, काजू-किशमिश सभी के भाव चढ़ गये हैं. एक तरफ सेवई के लच्छों में उछाल है तो दूसरी ओर तेल, बेसन और मूढ़ी-कचड़ी भी महंगाई की चपेट में है. अफरोज खान, तनवीर मुस्तफा और तनवीर आलम कहते हैं कि फल से लेकर चना दाल तक महंगे हो गये हैं. हर बाजार में महंगाई का जलवा है. फिलहाल वे सेहरी और इफ्तार की तैयारी कर रहे हैं पर उनकी यह कोशिश रहती है कि रमजान में ही ईद की थोड़ी-थोड़ी खरीददारी कर लें ताकि एकबारगी खर्च का बोझ महसूस न हो.——————————–रमजान के बाजारों पर दिख रहा महंगाई का असर
पूर्णिया. रमजान को देखते हुए कुछ खाद्य सामग्रियों में भी मंहगाई देखी जा रही है. मधुबनी के किराना स्टोर के विक्रेता रवि केसरी ने बताया कि वर्तमान में रिफाइंड में प्रति लीटर दस रुपये की बढ़ोतरी है जबकि अन्य आइटम भी महंगे हुए हैं. दुकानदारों के मुताबिक पहले 145 रुपये था अब यही रिफाइंड 10 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है. इसी तरह चीनी में भी तीन रुपये प्रति किलो का बढ़ोतरी हुआ है. जबकि चना दाल में 15 रुपये नीचे लुढ़का है. अभी चना दाल 85 रुपये किलो बिक्री हो रहा है. विक्रेता रवि केसरी ने बताया कि दलहन में एक साथ 20 से 30 नीचे लुढ़का है. इधर थाना चौक स्थित सेवई विक्रेता जाकिर हुसैन ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार दस फीसदी मंहगा हुआ है.——————————-
कीमत प्रति किलो
काजू- 800 से 1000बेदाना 150 से 200किशमिश 350 से 450सेव 120 से 150खजूर 300 से 600खीरा 30 से40सेवई 120 से 300 चूड़ा 60 से 80मूढ़ी 65 से 70पपीता 50 से 60अंगूर 120 से 150अमरुद 100 से 150केला 50 से 60 रू. दर्जन—————–
रमजान (रविवार)
सेहरी– 4.46इफ्तार- 5.43————————-डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










