लोकनायक जयप्रकाश को विधायक ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन

पूर्णिया
पूर्णिया. भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी और पद्म विभूषण नानाजी देशमुख जी की जयंती के अवसर पर सदर विधायक विजय खेमका ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को नमन किया. विधायक खेमका ने कहा लोकनायक जयप्रकाश ने बिहार से शुरू की गई क्रांति के माध्यम से देश की राजनीति में सुचिता, पारदर्शिता और जनभागीदारी का नया अध्याय जोड़ा. उन्होंने तानाशाही और इमरजेंसी के विरुद्ध लोकतंत्र की रक्षा हेतु जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणादायक है. वहीं, नानाजी देशमुख जी ने ग्रामीण विकास, शिक्षा और स्वावलंबन के माध्यम से ग्रामोदय से राष्ट्रोदय की भावना को मूर्त रूप दिया. उनका जीवन समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है. विधायक ने कहा कि दोनों महान विभूतियों का जीवन त्याग, सेवा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है, और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अखिलेश चंद्रा
अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










