चौपाल पर विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्या, दिये समाधान का निर्देश

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

गौरा पंचायत मझुआ में

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक में गौरा पंचायत मझुआ में रामनवमी के अवसर पर बजरंग दल द्वारा निकाली गयी शोभा यात्रा में विधायक विजय खेमका शामिल हुए तथा सभी सनातनियों को शुभकामनायें दी. विधायक खेमका ने कहा पूर्णिया के शहरी और ग्रामीण इलाकों में रामनवमी को लेकर रामभक्तों में जबरदस्त उमंग उत्साह का ऐतिहासिक नजारा है. पांच सौ सालों के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में बना भगवान श्रीराम लला का भव्य और दिव्य मंदिर सनातन संस्कृति की विजय का प्रतीक रामभक्तों की आंखों मे सदैव तैरता रहता है. हिंदुओं के आराध्य मर्यादा पुर्षोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोउत्सव पर घर घर लहराता भगवा झंडा तथा शहर ग्राम में रामनवमी शोभायात्रा अष्टयाम संकीर्तन से चारो ओर धार्मिक भक्तिमय माहौल बना हुआ है. विधायक महेन्दरपुर पलासी महादलित टोला में चौपाल पर स्थानीय लोगों से मिले तथा प्राथमिक स्कूल सम्बन्धी समस्या समाधान शीघ्र करने का निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारी को दिया. विधायक खेमका ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में भगवान श्रीराम के रामराज्य तथा सम्राट अशोक के सपनों का भारत और बिहार बनेगा. शोभायात्रा में विधायक के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज गोश्वामी, अजय सिंह, ज्योतिष ठाकुर, रविन्द्र मालाकार, दशरथ चौहान, कन्हिया झा, रामेन्दू चौहान, बदल यादव सहित बूथ अध्यक्षगण शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन