महापौर ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के कोर्ट स्टेशन स्थित आवास पर पहुंचकर
पूर्णिया. महापौर विभा कुमारी ने शनिवार को पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के कोर्ट स्टेशन स्थित आवास पर पहुंचकर उनके पिताजी स्व. चंद्र नारायण यादव के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. महापौर ने पूरे नगर निगम परिवार की ओर से स्व. चंद्रनारायण यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित किया. उन्होंने मौके पर मौजूद पूर्व सांसद रंजीत रंजन एवं पप्पू यादव की मां शांति प्रिया सहित अन्य परिजनों को सांत्वना दिया. महापौर विभा कुमारी ने कहा कि स्व0 चंद्र नारायण यादव सामाजिक, आध्यात्मिक व मानवीय मूल्यों के चिंतक के साथ ही सामाजिक सरोकार के धनी थे. वे हम लोगों के पितातुल्य अभिभावक थे तथा उनका मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत था.उनके निधन से समाज एवं उनके परिवार में जो शूण्य उत्पन्न हुआ है उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है. भगवान पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करते हुए अपने श्रीचरणों में स्थान दें. फोटो. 28 पूर्णिया 25- परिजन को सांत्वना देती महापौर
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




