पूर्णिया के एक सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक ने कोल्ड ड्रिंक्स में पेशाब मिला छात्रा को पिलायी, गिरफ्तार

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 19 May 2026 7:23 PM

विज्ञापन

पूर्णिया जिले के श्रीनगर प्रखंड की सिंधिया पंचायत के कन्या मध्य विद्यालय सिंधिया में एक छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में पेशाब मिलाकर पिलाये जाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

जिले के श्रीनगर प्रखंड की सिंधिया पंचायत के कन्या मध्य विद्यालय सिंधिया का मामला पीड़िता की मां के फर्द बयान पर चंपानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज केनगर (पूर्णिया). पूर्णिया जिले के श्रीनगर प्रखंड की सिंधिया पंचायत के कन्या मध्य विद्यालय सिंधिया में एक छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में पेशाब मिलाकर पिलाये जाने का मामला सामने आया है. मंगलवार को इस मामले के तूल पकड़े जाने के बाद पुलिस ने आरोपित प्रधानाध्यापक नंदकिशोर राय को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में चंपानगर थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि बच्ची की मां के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और आरोपित शिक्षक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. घटनास्थल से जब्त किये गये तरल पदार्थ की जांच करायी जायेगी, इसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जायेगी. जानकारी के अनुसार, चंपानगर थाना के कन्या मध्य विद्यालय सिंधिया में कक्षा एक की 7 वर्षीय मासूम छात्रा के सोमवार को स्कूल से घर लौटने के बाद परिजनों के समक्ष यह खुलासा हुआ. घर आने के बाद पीड़ित छात्रा ने रोते हुए अपनी मां को बताया कि हेडमास्टर साहब ने उसे एक बोतल देते हुए कहा कि यह ठंडा है, पीकर देखो और फिर जबरन उसे एक ढक्कन पिला दिया. वह पीने के बाद उसका जी मिचला रहा है. बच्ची ने जब वह बोतल दिखायी, तो उसमें से पेशाब जैसी दुर्गंध आ रही थी. जब बच्ची की मां और परिजन स्कूल पहुंचे और प्रधानाध्यापक से इस बाबत पूछताछ की, तो आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें वहां से भगा दिया. हालांकि, मंगलवार को इस घटना ने एक बार फिर से तूल पकड़ लिया. घटना की सूचना मिलते ही चंपानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए आरोपित प्रधानाध्यापक को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने पीड़िता की मां के फर्द बयान पर कांड 69/2026 दर्ज कर ली. आरोपित प्रधानाध्यापक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया . पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है. वहीं, आरोपित एचएम नंदकिशोर राय ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे बेबुनियाद बताया है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन