राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर उपमहापौर ने दी बधाई

पूर्णिया
पूर्णिया. सोमवार को बिहार एनडीए के पांचों राज्यसभा उम्मीदवार के राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने पर उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि यह बड़े ही सौभाग्य की बात है कि एनडीए घटक दल के तीन तीन राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रमश: भाजपा से नितिन नवीन, जदयू से बिहार विकास पुरुष नीतीश कुमार एवं रालोसपा से उपेन्द्र कुशवाहा का राज्यसभा सांसद के रूप में चुना जाना,यह पूरे प्रदेश और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है. उपमहापौर श्रीमती गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका अनुभव, दूरदर्शिता और जनहित के प्रति समर्पण निश्चित रूप से देश और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में प्रदेश के विकास, आमजन की समस्याओं के समाधान तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को नई दिशा और गति मिलेगी. उपमहापौर ने कहा कि उनके राज्यसभा सदस्य बनने से क्षेत्र के विकास कार्यों को मजबूती मिलेगी तथा जनता की आवाज संसद में और अधिक प्रभावी ढंग से उठेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




