आंधी-पानी में बिजली देने का कंपनी का दावा, सप्लाई सिस्टम को हवा तक बर्दाश्त नहीं

सप्लाई सिस्टम को हवा तक बर्दाश्त नहीं
हालात ऐसे कि हल्की आंधी में भी घंटों गुल रहती है बिजली सुबह से रात तक बिजली की कटौती-ट्रिपिंग की है शिकायत पूर्णिया. मानसून के आगमन को लेकर बिजली विभाग अपने उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने का दावा कर रही है. कम्पनी का कहना है कि विभाग ने बरसात के दिनों के लिए अपनी कमर कस ली है. मानसून के दस्तक देने से पूर्व विभाग द्वारा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तारों पर फैले पेड़ों की कटाई-छंटाई युद्ध स्तर पर की जा रही है ताकि आंधी पानी से ये डालियां तारों को नुकसान नहीं पहुंचा सकें. कम्पनी का मानना है कि ऐसे में फॉल्ट की परेशानी नहीं आ सकेंगी और तार भी सुरक्षित रहेंगे. दूसरी ओर गिरे तारों की वजह से होने वाले जानमाल के नुकसान से भी सुरक्षा रहेगी. विभाग ने यह भी तय किया है कि तेज आंधी, बारिश और मेघ गर्जन की स्थिति में ट्रांसफार्मर में खराबी आने के बाद जल्द से जल्द उसे दुरुस्त कर लिया जाएगा वहीं ट्रांसफार्मर में बड़ा फॉल्ट आने के 7 घण्टे के अंदर नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएगें. जहां बिजली की तार अथवा तेज आंधी में बिजली पोल टूटने पर तत्काल तार और नए पोल लगाए जाएगें. इसकी तैयारी बिजली विभाग कर चुकी है. इस दिशा में बिजली कंपनी की ओर से 24 घण्टे कार्य किये जाने की बात कही गयी है. दुरुस्त बिजली का दावा पर हकीकत कुछ और उपभोक्ताओं तक बिना रुकावट के बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए भले ही कम्पनी तैयारियों में जुटी हो लेकिन राह में रोड़े भी कम नहीं हैं. एक तो मॉनसून आने के पूर्व हो रही लगातार बारिश से इलाके में पेड़ों की कटायी छंटायी का काम प्रभावित हो रहा है दूसरा कि आंधी पानी की वजह से बिजली आपूर्ति में पावर कट की समस्या भी बनी रहती है. उधर पेड़ों की कटायी छटायी के कार्यों में विभाग के समक्ष कुछ परेशानियां भी हैं. सबसे अव्वल कि इस कार्य के लिए बिजली कंपनी के पास पूरे जिले में मात्र एक ही वाहन है जिससे काफी परेशानी होती है. बिजली कंपनी अपनी इसी एक वाहन की मदद से पेड़ों की कटायी छंटायी और पोल पर लगे तारों की मरम्मत करती है. हालांकि बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि बहुत जल्द इस कार्य के लिए विभाग को एक और गाड़ी उपलब्ध होगी. मामूली बारिश पर भी घंटों गुल रहती है बिजली आंधी या मामूली बारिश होने पर घंटों बिजली गुल की समस्या बनी हुई है. इससे लोगों को गर्मी की वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कभी कभी तो कई इलाकों में पूरी पूरी रात बिजली गायब रहती है. मंगलवार की रात थाना चौक, मधुबनी, हाउसिंग कॉलोनी सहित कई मोहल्ले में तीन से चार घण्टे तक बिजली गुल रही. कभी कभी ऐसा भी हुआ कि रात के समय कई घंटे बिजली बंद से लोगों को परेशान होना पड़ा है. विभाग तमाम प्रयासों के बावजूद पूर्ण रूप से विद्युत की आपूर्ति करने में नाकाम साबित हो रहा है. हालांकि मॉनसून के आगमन को लेकर पहले से ही बिजली कंपनी ने तैयारी शुरू कर दी है लेकिन बारिश, आंधी और मेंटेनेंस के नाम पर लगातार बिजली के गुल रहने से आम उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है. बोले अधिकारी आगामी मानसून के आगमन को लेकर बिजली कंपनी पूरी तरह से तैयार है. जो कुछ भी परेशानियां बढाने वाले कारक हैं उन सभी का निराकरण किया जा रहा है ताकि आंधी पानी में भी बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रहे. शहर में 24 घंटे मानव बल मुस्तैद है. जहां ट्रांसफार्मर खराबी आने के सात घंटे के अंदर नए ट्रांसफार्मर लगाये जा रहे हैं. इसके अलावा हर स्तर पर तैयारी और मेंटनेंस कार्य जारी है. रोहित कौशिक, सहायक अभियंता
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




