ईद नजदीक, देर रात तक गुलजार रह रहे शहर के बाजार

Edited by ARUN KUMAR
Updated:
विज्ञापन

ईद में मेहमानों की खातिरदारी के लिए खरीदारी में मशरूफ हुए लोग

विज्ञापन

ईद में मेहमानों की खातिरदारी के लिए खरीदारी में मशरूफ हुए लोग परवान चढ़ गई है अब ईद की आखिरी खरीदारी,बढ़ गई है बाजारों की रौनक इफ्तार के बाद से ही दुकानों में उमड़ने लगी है लोगों की भीड़, देर शाम तक रहती भीड़ पूर्णिया. माहे रमजान अब अंतिम पड़ाव पर है और खुशियों का पैगाम लेकर अब ईद आने ही वाली है. यही वजह है कि ईद में मेहमानों की खातिरदारी के लिए लोग बाजार में खरीदारी में मशरूफ हो गये हैं. ईद आने में कुछ दिन ही बचे होने से बड़ी संख्या में लोग चिलचिलाती धूप की परवाह नहीं करते हुए झोला लेकर बाजार में निकले और खरीदारी की. बुधवार को बाजारों व मंडियों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी. किराना, ड्राई फ्रूट्स, रेडिमेड कपड़े, क्रॉकरी बर्तन, जूते व चप्पलों आदि की दुकानों में खरीदारों की जमघट लगी रही. किराना दुकान पर लोगों ने काजू, किसमिस व बादाम आदि ड्राई फ्रूट्स के अलावा नमकीन, चीनी, गरम मसालों आदि की खरीदारी की. ईद के दिन मेहमानों की खातिरदारी के लिए लोग शरबत व कोल्ड ड्रिंक्स लेना नहीं भूले. दरअसल, आगामी 31 मार्च को ईद पड़ने का अनुमान है. ऐसे में ईद की तैयारियों में लोग लग गए हैं. शाम से लेकर रात तक बाजार में भीड़ उमड़ रही है. छोटी से लेकर बड़ी दुकानों में लोग मनपसंद सामान की खरीदारी कर रहे हैं. बच्चे भी काफी उत्साहित दिखाई दे रहें हैं. वह भी अपनी पसंद के कपड़े, जूते व चप्पल के साथ अन्य सामान को खरीद रहे हैं. शहर के सभी बाजार गुलजार नजर आने लगे हैं और चहल-पहल भी बढ़ गई है. समय कम रहने के कारण अब सिले जाने वाले कपड़ों की खरीदारी कम हो गई है पर रेडीमेड कपड़ों, महिलाओं के सूट, बच्चों के सूट, रुमाल, टोपी, कुर्ता, पाजामा की खरीदारी जोर पकड़ चुकी है. इसके लिए शहर के साभी मॉल में भीड़ उमड़ रही है. भीड़ के कारण शहर के भट्ठा बाजार और खुश्कीबाग में जाम की नौबत आ रही है. हर घर में किए जाएंगे खास इंतजाम भीड़ से बचने के लिए लोगों ने किराना दुकानों पर सामानों की सूची देना ही बेहतर समझा. शाम से लेकर देर रात तक दुकानदार व कर्मी सूची के अनुसार सामानों की डिलेवरी देने में व्यस्त रहें. भीड़ के कारण लोगों को कीमत कम कराने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी. खुश्कीबाग में सामानों की खरीदारी कर रहे मो. जावेद व अली ने बताया कि ईद खुशियों का त्योहार है. मेहमानों की खातिरदारी के लिए हर घर में खास इंतजाम किए जाते हैं. इसके लिए किचेन का सामानों की खरीदारी कर रहे हैं. शहर के सभी इलाकों में रात तक चहल पहल रही. कपड़ों की दुकान पर उमड़े खरीदार ईद को लेकर कुर्ता-पाजामा की बिक्री तेजी पर है. रेडिमेड व अन्य कपड़ों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है. टेलर की दुकानों में किसी को अभी फुर्सत नहीं है. वे पुराने आर्डर के कपड़े सिलने में व्यस्त हैं. समय कम होने के कारण रेडीमेड कपड़े अधिक खरीदे जा रहे हैं. बुधवार को भट्ठा बाजार में महिलाएं, बच्चे व पुरुष देर शाम तक कपड़े खरीदते हुए नजर आए. कोई दुकानों पर अपनी नाप के आकर्षक जूते व सैंडल पसंद कर रहा था, तो महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर खरीदारी करती नजर आयीं. कई महिलाए घरों को सजाने-संवारने के लिए पर्दे व क्राकरी के बर्तन समेत अन्य सामान की खरीदारी करते हुए दिखाई दीं. सेवई के साथ सूखे मेवे की बढ़ी खरीदारी सेवई, सूखे मेवे समेत अन्य खाने पीने की खरीदारी भी जोरों पर है. बाजार में सूतफेनी, सेवई और मेवे की मांग तेज है. स्वाद और गुणवत्ता के आधार पर इनके दाम भी अलग-अलग हैं. बाजार मे 120 रुपये से 250 रुपये प्रति किलो की सूतफेनी सेवई उपलब्ध है, वहीं कई रंगों और प्रकार के सेवई लुभाने के लिए सज गई हैं. सेवई के दुकानदार जाकीर अहमद अहमद ने बताया कि ईद मे सेवई की मांग कई गुना बढ़ जाती है, क्योंकि ईद की मिठास सेवई के बिना पूरी नहीं होती है.इस बार बाजार में 11 प्रकार की सेवइयां है, जो बनारस व कोलकाता जैसे शहरों से बनकर आयीं हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन