ePaper

बाल दिवस पर किलकारी के बच्चों की दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Updated at : 16 Nov 2025 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
बाल दिवस पर किलकारी के बच्चों की दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

कार्यक्रमों का जिलाधिकारी द्वारा किया गया अवलोकन

विज्ञापन

किलकारी के बच्चों के विभिन्न कार्यक्रमों का जिलाधिकारी द्वारा किया गया अवलोकन

किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया में बाल दिवस 2025 का हुआ भव्य आयोजन

पूर्णिया. किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया में रविवार को बाल दिवस 2025 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया.कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस मौके पर उन्होने बच्चों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. किलकारी के बच्चों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के सामग्री का अवलोकन किया गया. बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के तैयार किए गए सामग्री की सराहना की गई.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत रैप शो एवं फोकल आर्ट के साथ हुई, जिसके बाद क्रिएटिव डांस,राजस्थानी नृत्य, क्लासिकल नृत्य, विवाह गीत, वेस्टर्न सॉन्ग, नागपुरी नृत्य सहित कई मनमोहक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. हास्य कलाकार राज सोनी का विशेष प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम का आकर्षण रहा.पूरे कार्यक्रम का संचालन एवं सफल आयोजन प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक रोशन राणा, सीआरपी रुचि, तथा सभी प्रशिक्षकों की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में किया गया.कार्यक्रम के अंत में प्रस्तुत ताइक्वांडो प्रदर्शन ने बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का उत्कृष्ट परिचय दिया.किलकारी परिसर उत्साह, रचनात्मकता और बच्चों की मुस्कुराहटों से गूंज उठा.उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए इस आयोजन की सराहना की.मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार एवं संबंधित अधिकारिगण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन