PURNIA : तीन दिन से लापता बच्चे की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत स्थित चतरा गांव से तीन दिन से लापता छह वर्षीय बालक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई.
विज्ञापन
पूर्णिया के डगरूआ से शशिधर झा की रिपोर्ट :
पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत स्थित चतरा गांव से तीन दिन से लापता छह वर्षीय बालक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. चतरा गांव के समीप नहर किनारे मंगलवार सुबह लाश मिली.वहीं घटना की सूचना मिलते ही डगरूआ थाना के अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार गौतम पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए.बताया जाता है कि मृतक बालक चतरा गांव के ही कैसर का पुत्र शाकिब उर्फ आहिल था.परिजनों के मुताबिक वह पिछले तीन दिनों से घर से लापता था. इसे लेकर स्थानीय थाने में आवेदन दिया गया.वहीं स्थानीय लोगों ने भी परिजनों की मदद से बच्चे की काफी खोजबीन की.लेकिन कुछ पता नहीं चला.डगरूआ थाना के अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार गौतम ने बताया कि बच्चे का शव मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










