केसीसी समेत अन्य योजनाओं की उपलब्धि संतोषजनक नहीं पाये जाने पर डीएम ने जताया खेद
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 24 Mar 2026 5:12 PM
विज्ञापन
डीएम की अध्यक्षता में विशेष जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक
विज्ञापन
डीएम की अध्यक्षता में विशेष जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक
30 मार्च तक वांछित सुधार लाकर लक्ष्य को हर हालत प्राप्त करने का दिया निर्देश
पूर्णिया.जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को विशेष जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति ( स्पेशल डीएलसीसी) की बैठक महानंदा सभागार में हुई. बैठक में अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था,निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, वरीय उप समाहर्ता (बैंकिंग), जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी, अग्रणी जिला प्रबन्धक,जिला विकास प्रबन्धक नाबार्ड, अग्रणी जिला अधिकारी आरबीआइ, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला मत्स्य पदाधिकारी,जिला परियोजना प्रबंधक (सूक्षम वित्त) जीविका, निदेशक आरएसइटीटी एवं पूर्णिया जिले के समस्त बैंको के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे. बैठक में प्रधान मंत्री रोजगार सृजन योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, कृषि क्रेडिट कार्ड,जीविका ऋण एवं विभिन्न योजनाओं की अद्यतन कार्य प्रगति एवं उपलब्धि की विस्तृत समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में पीएमएफएमइ, पीएमइजीपी और केसीसी की उपलब्धि संतोषजनक नहीं पाये जाने पर जिला पदाधिकारी ने खेद व्यक्त किया.इसी प्रकार बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक के द्वारा धीमी प्रगति पर जिला पदाधिकारी द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया. जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी बैंकों को निर्देश दिया कि आगामी 30 मार्च 2026 तक उक्त योजनाओं से संबंधित सभी आवेदनों के स्वीकृति एवं ऋण वितरण में वांछित सुधार लाकर लक्ष्य को हर हालत प्राप्त में करें.जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदनों को संबंधित बैंकों को अविलंब भेजवाना सुनिश्चित करें. जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में जिला विकास प्रबन्धक,नाबार्ड द्वारा वर्ष 2026-27 हेतु संभावित ऋण योजना (पीएलपी) की समीक्षा की.बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पीएलपी बुकलेट का विमोचन किया. नाबार्ड द्वारा बैंक संवेदीकरण कार्यक्रम भी किया गया जिसमें बैंक को कृषि ऋण सम्बन्धी योजनाओं कि गहन जानकारी दी गयी.फोटो- 24 पूर्णिया 1- डीएलसीसी की बैठक की अध्यक्षता करते डीएम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










