जलावन निकालने में सर्पदंश से किशोरी की मौत

जानकीनगर
प्रतिनिधि, जानकीनगर. जानकीनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत महराजगंज एक पंचायत के चकमका बाजार वार्ड नंबर 05 निवासी 12 वर्षीय आंचल कुमारी पिता दिवाकर यादव की शुक्रवार की अहले सुबह सांप के काटने से मौत हो गयी. वह अपने घर में खाना बनाने के लिए जलावन निकाल रही थी. इसी बीच सांप ने काट लिया. आनन-फानन में मासूम बच्ची को अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया. मृतका पांच बहनों में दूसरे स्थान पर थी. मां नूतन देवी सहित समूचे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. इस बाबत अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी के एचएम अभिषेक कुमार ने बताया कि बच्ची ने अस्पताल आने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया था. फोटो1 13 पूर्णिया 16- विलाप करते परिजन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










