ePaper

बरदेला में जमीन विवाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

Updated at : 22 Sep 2024 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
बरदेला में जमीन विवाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

धमदाहा थानाक्षेत्र के बरदेला पंचायत

विज्ञापन

धमदाहा (पूर्णिया). जिले के धमदाहा थानाक्षेत्र के बरदेला पंचायत के वार्ड 13 में रविवार की सुबह जमीन विवाद में एक किशोर की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गयी. मृतक रवि किशन (14) बरदेला वार्ड 13 निवासी जनार्दन महतो का पुत्र था. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार अभिनव ने बताया कि परिजन के आवेदन पर कुल 11 लोगों को नामजद बनाया गया है. फिलहाल सभी आरोपी घर बंद करके फरार हैं. पुलिस टीम बनाकर छापेमारी कर रही है. जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. जानकारी के अनुसार, बरदेला पंचायत के वार्ड नंबर 13 निवासी जनार्दन महतो की जमीन पर पड़ोसी जयप्रकाश महतो एवं उसके परिवार के 10 अन्य लोग जबरन उसके डीह वास की जमीन को टाट लगाकर घेरने लगे. जनार्दन महतो ने इसका विरोध किया तो वे सभी लोग जनार्दन महतो को घेरकर मारपीट करने लगे. इसी दौरान जनार्दन महतो का पुत्र रवि किशन अपने पिता को बचाने पहुंचा तो लाठी- डंडे से रवि किशन की जमकर पिटाई शुरू कर दी और तब तक पीटते रहे जबतक वह बेहोश होकर जमीन पर नहीं गिर गया. अधमरा हालत में रवि को अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा से पूर्णिया रेफर किया गया. बाद में उसे पूर्णिया से सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया और रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर धमदाहा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु पूर्णिया भेज दिया. फोटो. 22 पूर्णिया 11- मृतक के परिजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन