धमदाहा में शिक्षक की बाइक की चोरी

Updated:
विज्ञापन

धमदाहा

विज्ञापन

धमदाहा. मीरगंज चौक स्थित एसबीआई सीएसपी के आगे से एक शिक्षक की बाइक चोरी हो गई. बाइक चोरी को लेकर पीड़ित शिक्षक श्रीलाल सोरेन राजकीय बुनियादी विद्यालय सहरा ने मीरगंज थाना को घटना से अवगत कराया. घटना के संबंध में पीड़ित शिक्षक ने बताया कि शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे अपने कैंपस में काला रंग की स्प्लेंडर बाइक लगाये थे. जब रूम से बाहर निकले तो तबतक बाइक वहां से गायब थी. मीरगंज थाना अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है. जांच पड़ताल की जा रही है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन