त्योहार के दौरान किसी भी विवाद की स्थिति से बचें
Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
रौटा थाना परिसर में आयाेजन
विज्ञापन
होली व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक
बैसा (पूर्णिया). रौटा थाना परिसर में सोमवार को होली व ईद पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में रौटा थाना प्रभाारी कुमार कुणाल सौरव, बीडीओ राजकुमार चौधरी, प्रखंड प्रमुख शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू, उप प्रमुख फिरोज आलम, मुखिया प्रतिनिधि जाहिद आलम, मुखिया प्रतिनिधि अतिकुर रहमान और समाजसेवी रघुनाथ भगत सहित शांति समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे. बैठक के दौरान थाना प्रभाारी कुमार कुणाल सौरव ने शांति समिति के सदस्यों को सरकार के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया. उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाये रखते हुए होली का त्योहार मनाने की अपील की. थाना प्रभाारी ने बताया कि त्योहार के दौरान किसी भी विवाद की स्थिति से बचें. उन्होंने शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन करने, अफवाहों से दूर रहने और किसी भी तनावपूर्ण स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को देने का निर्देश दिया.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन