मौसम : सुबह झेली कड़क धूप की तपिश, दोपहर हुई बूंदाबांदी

Updated:
विज्ञापन
मौसम : सुबह झेली कड़क धूप की तपिश, दोपहर हुई बूंदाबांदी

मौसम का अजब हाल है. सोमवार की सुबह लोगों ने कड़क धूप की तपिश झेली, तो दोपहर में आसमान में छाए बादल की बूंदाबांदी भी देखी.

विज्ञापन

पूर्णिया. मौसम का अजब हाल है. सोमवार की सुबह लोगों ने कड़क धूप की तपिश झेली, तो दोपहर में आसमान में छाए बादल की बूंदाबांदी भी देखी. अलबत्ता पूरे दिन लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल और बेचैन रहे. इधर, मौसम विभाग का पूर्वानुमान अलग से जारी है जिसमें मंगलवार को मेघगर्जन के साथ तेज हवा और बारिश की संभावना बतायी गयी है. इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. हालांकि, गर्मी बेशुमार पड़ रही है पर मौसम विभाग के पूर्वानुमान से लोगों में राहत की उम्मीद भी जगी है. सोमवार को मौसम का अधिकतम तापमान 34.8 एवं न्यूनतम 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. इससे पूर्व रविवार को अधिकतम 36.0 एवं न्यूनतम 28.0, शनिवार को अधिकतम 39.4 एवं न्यूनतम 29.5 तथा शुक्रवार को अधिकतम 38.7 एवं न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इस बीच मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 17 जून से माॅनसून की गतिविधियां शुरू हो जायेंगी. वैसे अभी आधिकारिक तौर पर माॅनसून की कोई घोषणा नहीं की गयी है पर इतना बताया गया है कि इसी बारिश के साथ माॅनसून आहट दे सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन