टी-20 में मधुबन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा सुखसेना

सात दिवसीय प्रीमियर लीग टी-20 किक्रेट टूर्नामेंट जारी
जानकीनगर नगर पंचायत जानकीनगर के ठाकुर उच्च विद्यालय खूंट क्रीड़ा मैदान स्टेडियम में सात दिवसीय प्रीमियर लीग टी-20 किक्रेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन मधुवन व सुखसेना के बीच मैच खेला गया. टास जीतकर सुखसेना के कप्तान प्रिंस झा ने फील्डिंग करने का फैसला लिया. मधुबन की टीम 97 रन बनाकर आल आउट हो गयी. जवाब में सुखसेना ने 16 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. मैच में अमित कुमार ने 4 विकेट लेने के साथ 37 रन बनाये. उसे मैन ऑफ द मैच का खिताब मुख्य अतिथि नगर पंचायत जानकीनगर के मुख्य पार्षद रमेश पासवान व बुजुर्ग समाजसेवी राजकुमार झा ने दिया. मैच के निर्णायक मुन्ना मोबाइल और विक्रम कुमार थे. कमेंटेटर अमीर खान थे. मौके पर आयोजन कमेटी मेंबर अमरदीप यादव ,दीपक यादव, मणि सिंह, सैफ अली तत्पर दिखे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




