घर से खेलने निकला सातवीं का छात्र लापता, जांच में जुटी पुलिस

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 16 Mar 2026 7:48 PM

विज्ञापन

नगर पंचायत भवानीपुर के वार्ड 15 स्थित सिसवा गांव से 11 वर्षीय एक छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

एक फोटो ब्यूरो फोल्डर में मायूस परिजन भवानीपुर. नगर पंचायत भवानीपुर के वार्ड 15 स्थित सिसवा गांव से 11 वर्षीय एक छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और वे अपने स्तर से लगातार उसकी खोजबीन कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, सिसवा गांव निवासी आफिसर यादव और सविता देवी का पुत्र सोनू कुमार रविवार को करीब 11 बजे दिन में घर से खेलने के लिए निकला था. काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की. परिजनों ने आसपास के गांवों तथा अपने सभी सगा-संबंधियों के यहां खोजबीन की, लेकिन अब तक सोनू कुमार का कोई पता नहीं चल पाया है. सोनू कुमार मध्य विद्यालय सिसवा में सातवीं कक्षा का छात्र है. बेटे के अचानक लापता हो जाने से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. भवानीपुर थाना को आवेदन दिया है. प्रभारी थानाध्यक्ष पल्लवी कुमारी ने बताया कि आवेदन मिला है. अनुसंधान किया जा रहा है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन