छात्र जदयू ने किया ममता का पुतला दहन

पश्चिम बंगाल
धमदाहा. पश्चिम बंगाल में बिहारी छात्रों का अपमानित करने के विरोध में प्रखंड के सिंघाड़ापट्टी में छात्र जेडीयू जिला अध्यक्ष अंकित झा के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया गया. छात्र जदयू प्रखंड अध्यक्ष उदित सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का मंच संचालन कुंदन कुमार साह कर रहे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं मंत्री लेशी सिंह के विकास कार्यों पर चर्चा की गयी. बैठक में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष शंभू जायसवाल, युवा जदयू नेता पप्पू कुमार राष्ट्रीय ,छात्र जदयू जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक सिंह, जिला कोषाध्यक्ष सम्राट सिंह, अंकुश झा, सार्थक शांडिल्य मौजूद रहे. फोटो. 29 पूर्णिया 18- बैठक में मौजूद जदयू कार्यकर्ता
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










